Niwas Praman Patra घर बेठे ऑनलाइन कैसे बनाएं ? पूरी जानकारी

Niwas Praman Patra घर बेठे ऑनलाइन कैसे बनाएं पूरी जानकारी

 

 

दोस्तों आज की इस पोस्ट में में आपको बताने वाला हूँ कि आप Niwas Praman Patra घर बैठे कैसे बना सकते हैं।ये प्रमाण पत्र इस बात की पुष्टि के लिए बनाया जाता है कि आप उस स्थान के निवासी हैं।

 

Niwas Praman Patra की ज़रूरत आपको तब पड़ती है जब आप किसी सरकारी कार्य,स्कूल, कॉलेज में किसी तरह का आवेदन लगाते हैं या या अपने आधार कार्ड या अन्य किसी दस्तावेज में आना पता चेंज कराना चाहते हैं तो वहां आपसे Niwas Praman Patra मांगा जाता है।

 

लेकिन आपको पता होगा कि Niwas Praman Patra बनवाने के लिए हमे कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं।आज से कुछ वर्ष पहले आपको निवास प्रमाण पत्र बनावाने के लिए तहसील में जाना होता था या फिर किसी वकील को पैसे देकर Niwas Praman Patra बनवाना पड़ता था।

 

आज भी आप तहसील जाकर या वकील के द्वारा अपना Niwas Praman Patra बनवा सकते हैं।लेकिन अब आपको इतने पापड़ बेलने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि अब आप घर बैठे ही अपना निवास प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

तो अगर आप भी घर बैठे ही अपना निवास प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं और सभी तरह के झमेलों से बचना चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा पढ़िए क्योंकि आज में आपको इसी का पूरा तरीका बताने वाला हूँ।

 

Niwas Praman Patra बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए

  • पासपोर्ट साइज का फोटो
  • घोषणा पत्र (स्वप्रमाणित)
  • आधार कार्ड/पहचान पत्र
  • राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

 

ऑनलाइन निवास प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

 

Niwas Praman Patra बनवाने के लिए सरकार द्वारा हर राज्य की अलग अलग वेबसाइट बनाई गई हैं ।हर साइट पर तरीका एक ही जैसा है बस अलग अलग राज्यों के नागरिकों के लिए पोर्टल अलग अलग बनाये गए हैं।

तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना होगा

 

  • सबसे पहले आपको गूगल पे e distric लिखना है और उसके आगे आपके राज्य का नाम लिख कर सर्च करना है
  • अब आपको अपने राज्य के e portal पे जाना है
  • इसके बाद आपको सिटीजन लॉगिन पे क्लिक करना है
  • new user registration पे क्लिक कीजिए
  • फॉर्म को भरकर एकाउंट बना लें और otp generate करें
  • अब दोबारा लॉगिन पेज पे जाएं
  • यहां अपना username, security code ओर otp डालकर अपना password बना लीजिए
  • username ओर password डालकर पोर्टल में लॉगिन कीजिये
  • अब आपको आवेदन भरें के नाम से एक ऑप्शन मिलेगा इस पे क्लिक कीजिए
  • सेवा चुने पे जाकर निवास प्रमाण पत्र को सेलेक्ट कीजिये
  • फिर से Niwas Praman Patra के लिए आवेदन पे क्लिक कीजिए
  • यहां आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसे आपको पूरा भरना होगा
  • अब दर्ज करें पे क्लिक कीजिए और अपना फॉर्म सब्मिट कीजिये
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद आप इसे अपने फ़ोन में pdf में save कर लीजिए
  • अब आपको यहां पे सेवा शुल्क का ऑप्शन मिलेगा |इस पे क्लिक करके आपको अपने डेबिट कार्ड,क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट कर देना है।
  • भुगतान करने के बाद आप पेमेंट की रशीद पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं।

निवास प्रमाण पत्र आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें

अगर आप अपने द्वारा किए गए आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो आपको इसी पोर्टल के लॉगिन करना होगा।अब यहां आपको आवेदन की स्थिति के नाम से एक ऑप्शन मोल जाएगा आपको इस पर क्लिक करना है।

अब यहां पर आपको अपना एप्पलीकेशन नंबर डालना होगा और इसके बाद सर्च पे क्लिक कर दीजिए।अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जायेगी।

 

तो दोस्तों मुझे पूरी उम्मीद है कि आपको आज की ये पोस्ट ज़रूर पसंद आई होगी |तो अगर आपको के पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजियेगा।

Share your love

Leave a Reply